फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर।राजेपुर थाने के डबरी मार्ग पर दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। इसमें चार लोग घायल हो गये। कन्नौज जनपद के सिकंदरपुर निवासी रामवीर, मनोज और छह वर्षीय दीपक के अलावा मनीषा हादसे में घायल हुये हैं। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे चारो लोग सड़क पर गिर गये। सीएचसी में घायलों को भर्ती कराया गया है। वहीं हरिहरपुर गांव के पास सड़क हादसे में हुसैनपुर निवासी 30 वर्षीय रानू घायल हो गये। वह बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी राजेपुर से रानू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...