Farrukhabad Kannauj News: बहन का मोबाइल नंबर मांगने पर भाई ने युवक को पीटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। कस्बा क्षेत्र में एक छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने की जानकारी जब उसके भाई को हुयी तो उसने युवक को पीछा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की जिससे उसका सिर फट गया। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गयी। छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही थी। उसी दौरान युवक ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर पूंछा। घर जाकर उसने अपने भाई को पूरी जानकारी दी। इससे गुस्साये भाई ने युवक को जमकर पीटा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बातचीत बंद कर दी तो पीछे ही पड़ गया लड़का, बाप के सामने ही लड़की को जड़े कई थप्पड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.