फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे पर बने शौचालय में एक यात्री को बंधक बनाकर डंडों से पीटा गया और उसका मोबाइल और रुपए ले लिए गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की लेकिन मारपीट और लूट करने वाले लोगों का पता नहीं चला। रविवार को कन्नौज जिले के ब्रजेश कुमार पानीपत जाने को बस अड्डे पर बैठे थे। तभी एक अज्ञात युवक बोला कि यहां क्या कर रहा है। इस पर यात्री ने कहा वह बस के इंतजार में बैठा है। युवक बोला चल आगे चलकर टिकट और आधार कार्ड दिखा चलकर युवक यात्री को महिला टॉयलेट में ले गया जहां पर यात्री के अनुसार दो युवक और थे। यात्री ने बताया टॉयलेट का गेट बंद कर उसको डंडो से पीटा गया और उसकी जेब में रखा एक मोबाइल आधार कार्ड और 450 रुपए निकाल लिए गए। यात्री ने बताया कि मोबाइल और रु...