फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के बस स्टॉप पर रात करीब नौ बजे रोडवेज बसों के सड़क पर खड़े होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। बसों के बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़े होने के कारण देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे। राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कर जाम खुलवाया। रात करीब नौ बजे बस स्टॉप के आसपास रोडवेज बसों का आवागमन बढ़ गया। यात्रियों को उतारने और बैठाने के दौरान कई बसें बस स्टॉप के बजाय सड़क पर ही खड़ी हो गईं। इससे सड़क का काफी हिस्सा बसों ने घेर लिया। पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। कुछ ही देर म...