फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर, संवाददाता। गंगापार में बाढ़ खतरनाक हो रही है। खतरे के निशान के करीब जलस्तर चलने से कई अन्य सुरक्षित क्षेत्रों में भी मुश्किलें बढ़ गयी हैं। कई संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गये हैं जो अभी तक आवागमन के लिहाज से काफी सुरक्षित थे। गंगापार के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं और हालात बेहद खराब हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- गंगा एवं रामगंगा नदी में जलवृद्धि जारी, 36 गांवों में बाढ़बाढ़ का प्रभाव आसमपुर के तालब से होकर बाढ़ का पानी सीधे तहसील के नजदीक भी पहुंच गया है। यदि गंगा का वेग और तेज हुआ तो तहसील में भी पानी घुस सकता है। पुलियों के सहारे बदायूं रोड क्रास कर पानी कुठला झील में भी तेजी के साथ चलने लगा है। सबलपुर पीएचसी में पानी घुस गया है। बाढ़ को देखते हुये पीएचसी और आयुर्वेदिक अस्पत...