फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रजलामई का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन कार्य की प्रगति एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद का निरीक्षण किया, उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान के स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति एवं पाठ्यक्रम की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों पर ...