Farrukhabad Kannauj News: बच्चों में मोबाइल की लत बेहद खतरनाक
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। ब्लाक बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक खंड विकास कार्यालय शमसाबाद के सभागार में हुयी। बैठक में खंड विकास अधिकारी एसके जायसवाल ने कहा कि बच्चों में मोबाइल की लत बेहद ही खतरनाक है। अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे ज्यादा मोबाइल का प्रयोग न करें इससे पढ़ाई में एकाग्रता कम होती है। संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने भी बाल संरक्षण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। सीडीपीओ अंबुज यादव, एडीओ संजीव कुमार, महिपाल, प्रवीन गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.