Farrukhabad Kannauj News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। एक गांव निवासी राजेश्वरी ने बच्चों के विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बच्चे शौच के लिए जा रहे थे और शेर सिंह के दरवाजे के सामने उनका आपस में विवाद हो गया। बच्चों को बचाने पहुंची राजेश्वरी के साथ रीना , सुमन , योगेंद्र और शेर सिंह ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में राजेश्वरी को चोटें आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.