फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। उगरपुर गांव में शनिवार शाम बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाई। एक ओर से कृष्णानंद, दूसरे तरफ से प्रांशु को निगरानी में लेकर थाने लेकर आई और शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया दोनों पक्षों के एक-एक लोगों खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...