फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बंदरों के झुंड के दौड़ाने पर रविवार को एक कारोबारी तीन मंजिला भवन से नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई। कारोबारी पानी की सप्लाई बाधित होने पर छत पर टंकी देखने गए थे। इसी बीच बंदरों ने हमला कर दिया। वह बचने को भागे तो नीचे खाली प्लॉट में गिर गए। शहर के तलैया फजल इमाम (ठंडी सड़क) निवासी जगदीश चंद्र यादव का देवरामपुर क्रॉसिंग के निकट शापिंग मॉल है। बेटे प्रद्युम्न यादव ने बताया कि रविवार को वे अपने पिता जगदीश चंद्र के साथ शापिंग माल में बैठे थे। तीन मंजिला बिल्डिंग में पानी की सप्लाई बाधित थी। इस पर पिता छत पर पानी की टंकी देखने गये थे। जैसे ही पिता छत पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। भयभीत पिता जान बचाने के लिए छत पर इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच वह तीन...