Farrukhabad Kannauj News: बंदरों की उछल-कूद से दुकानों पर गिरा जर्जरपोल, बिजली गुल
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।नगर के जटवारा तिराहे पर मंगलवार सुबह जर्जर बिजली का पोल बंदरों की उछल-कूद के दौरान टूटकर दुकानों पर जा गिरा। पोल और तार सड़क पर गिरने से अफरातफरी मच गई और जटवारा, पटवन गली, पृथ्वी दरवाजा व कोयला वाली गली समेत आसपास के इलाकों की बिजली करीब पांच घंटे तक बाधित रही। गनीमत रही कि हादसा सुबह के समय हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पोल के साथ बिजली के तार भी सड़क पर गिर गए। इससे रास्ते पर आवागमन बाधित हो गया। दुकानदारों की सूचना पर बिजली विभाग ने सेकंड फीडर की आपूर्ति बंद कर दी। काफी देर बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुराने पोल के स्थान से अलग गड्ढा खोदकर नया पोल खड़ा कराया। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद करीब 11 बजे प्रभावित इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी。 य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.