फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के असगर रोड पर फुटपाथ पर मृत अवस्था में मिले अधेड़ की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। रविवार को असगर रोड पर राहगीरों ने एक अधेड़ को फुटपाथ पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो अधेड़ की मौत हो चुकी थी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव बाद में मृतक की पहचान गढ़ी कोहना निवासी 60 वर्षीय अखिलेश मौर्य के रूप में हुई। शव की पहचान उनकी बुआ के बेटे देवेंद्र ने की। पहचान होने के बाद पुलिस ने ...