फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद के कायमगंज में मंगलवार को डीजीजीआई की टीम ने तंबाकू कारोबारी के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से खलबली मच गई। कारोबारियों ने आनन-फानन में गोदामों में ताले बंद कर दिए। एक महीने के भीतर चौथी बार डीजीजीआई की कार्रवाई हुई है। मंगलवार सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर दो कारें मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी तंबाकू कारोबारी धीरज अग्रवाल के आवास पर पहुंचीं। डीजीआई अफसरों संग पुलिसकर्मी भी थे। टीम आवास का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई। मुख्य दरवाजा बंद कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही आसपास के कारोबारियों में हलचल बढ़ गई। कई व्यापारी धीरज के आवास के बाहर चहलकदमी करते हुए नजर आए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पटाखा मंडी में फिर छापा, दो गोदामों से मिले लाखों के पटाखे हालांकि, का...