Farrukhabad Kannauj News: प्रेम और शांति का संदेश देता है जुलूस-ए-मोहम्मदी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र यादव बुधवार को नवाबगंज में निकाले गये जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुये। यहां पर उनका स्वागत हुआ। प्रदेश सचिव ने लोगो को जुलूस-ए-मोहम्मदी की मुबारकबाद दी। कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेम, करुणा, इंसाफ, भाईचारे और शांति का संदेश देता है। हमें उनके बताये रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी पे्रम और सदभाव को मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. आफाक अली, लक्ष्मीशंकर जोशी, साजिद अली, अनुराग यादव, वली मुहम्मद आदि की मौजूदगी रही। जुलूस-ए-मोहम्मदी में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बिलारी में शानो-श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.