फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई 22 वर्षीय विवाहिता और उसकी नवजात बेटी की मौत के बाद शहर के आवास विकास स्थित मदर केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के बावजूद समय पर समुचित इलाज न देने और गंभीर स्थिति छिपाने का आरोप लगाया। आशा पर इस अस्पताल में जबरदस्ती प्रसव करवाने का परिजनों ने आरोप लगाया। सूचना पर कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और अस्पताल को सील करा दिया। महिला का शव लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद एक ...