Farrukhabad Kannauj News: प्रबंधक सभा के जिलाध्यक्ष बने पीयूष
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की कार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक विनीत अग्निहोत्री की उपस्थिति में हुआ। इसमें शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा के प्रबंधक पीयूष राठौर को जिलाध्यक्ष चुना गया। एवी इंटर कालेज शमसाबाद के प्रबंधक विजय गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष, कनौडिया बालिका कालेज के प्रबंधक शाह सुनील अग्रवाल और केएसआर इंटर कालेज कंपिल के प्रबंधक डॉ.विकास मिश्रा उपाध्यक्ष बनाये गये। दयानंद इंटर कालेज की प्रबंधक मीरा देवी उपाध्यक्ष बनायी गयी। रामानंद बालिका इंटर कालेज की प्रबंधक शिखा अग्निहोत्री, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कलेज शुकरुलाहपुर की उपप्रबंधक खुशी अग्निहोत्री चंदुइया के शास्त्री इंटर कालेज के अनुराग मिश्रा महासचिव बनाये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.