फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 8 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । मुख्य बिजली लाइन में पेड़ों की छटाई का कार्य चलने के कारण हजियापुर बिजली उपकेंद्र भी मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम तक बंद रहा। इसके चलते क्षेत्र के कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही। लोगों को पानी और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। विभागीय कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य में जुटे हैं। जेई दीपक राम ने बताया मुख्य लाइन पर पेड़ों की छटाई की गई थी इसलिए उपकेंद्र बंद रहा बाद में बिजली चालू की गई । यह भी पढ़ें- Bagaha News: वाल्मीकिनगर के एक दर्जन गांवों में छह घंटे बिजली गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...