Farrukhabad Kannauj News: पूर्व विधायक के पुत्र सहित चार लोग अदालत में पेश
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अभिषेक उर्फ सिक्की, अविनाश उर्फ विक्की सहित चार लोग बुधवार को एक मुक दमें में अदालत में पेश हुये। 26 नवंबर 2017 की शाम मतदान के दिन एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में प्रांशु दत्त ने कोतवाली में पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह और अभिषेक सिंह आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने एक मामले में अविनाश उर्फ विक्की के खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था। न्यायालय की ओर से अविनाश उर्फ विक्की का जारी किया गया एनबीडब्लू निरस्त कर दिया गया। अविनाश के अलावा अभिषेक उर्फ सिक्की, अमित शर्मा और शिवम अदालत में हाजिर हुए। अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.