फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज-2 एवं फेज-3 के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन, संचालित एवं अनुश्रवित की जा रही पाइप पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेयजल परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन पेयजल परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका जनपद स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण एवं गुणवत्ता सत्यापन कराया जाए। सत्यापन के दौरान पाइपलाइन की गुणवत्ता, पेयजल आपूर्ति की स्थिति, ओवरहेड ट...