फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।मां फूलमती कमेटी की ओर से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। सधवाड़ा स्थित ललिता प्रसाद बाली गली के पंडाल में विराजमान भगवान गणेश की भी प्रतिमा को यात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से ले जाया गया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। विसर्जन यात्रा के दौरान नई बस्ती रोड पर ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के जिला उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और मटकी फोड़ी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सातवें दिन गणेश विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इसके बाद गणेश प्रतिमा को गंडुआ गंगा घाट ले जाया ग...