फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। 15 दिन से हड़ताल पर बैठी आशा और आशा संगिनी कार्यकर्त्रियों ने शनिवार को पुलिस बुलाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वे रोजाना अस्पताल और प्रसव कक्ष के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराती हैं, इसके बावजूद प्रतिरक्षण अधिकारी ने पुलिस बुला ली। वहीं, स्वास्थ विभाग का कहना है कि कोल्ड चेन पर ताला लगाए जाने से टीकाकरण प्रभावित हुआ। आशा संगिनी की जिलाध्यक्ष शिप्रा सक्सेना ने बताया कि वह रोजाना की तरह कोल्ड चेन रूम का गेट खुलवाकर अस्पताल और प्रसव कक्ष के लिए वैक्सीन दिलवाती हैं। उनका विरोध फील्ड में काम को लेकर है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने वैक्सीन लेने वाले कर्मचारी अमित को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने को...