Farrukhabad Kannauj News: पितौरा में जल निकासी न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। तीन दिन की लगातार बारिश से गांव पितौरा में करीब एक सैकड़ा से अधिक घरों और दो स्कूलों में पानी भर गया। सोमवार को पानी धीरे-धीरे बेरी तिराहे की ओर निकल रहा था, लेकिन गांव में जलभराव बना हुआ था। शाम को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के महल के पास डुंडी गढ़ी की ओर जाने वाले नाले में जेसीबी से पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया जा रहा था। इस पर कुछ ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। जल निकासी का काम रुकने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार और बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम अभिषेक वर्मा और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर जल निकासी को लेकर सहमति बनाई। ग्राम प्रधान ने आश्वासन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.