फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कंपिल-बदायूं मार्ग पर तेज रफ्तार मक्का लदी पिकअप की टक्कर में जान गंवाने वाले पिता, बेटा और बेटी के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करीब दो घंटे 15 मिनट तक चला। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकारी एंबुलेंस से शवों को उनके पैतृक गांव के लिए भेज दिया गया। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे में एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी सुनील (42), उनके 12 वर्षीय पुत्र विनय और 10 वर्षीय पुत्री सौम्या की मौत हो गई थी। तीनों शुक्रवार को बाइक से बदायूं जिले के अटैना गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। कंपिल-बदायूं मार्ग पर अटैनाघाट पुल से करीब 300 मीटर पहले तेज रफ्तार मक्का लदी पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें-...