फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के कई पार्कों में साफ-सफाई और रखरखाव की कमी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। पार्कों में घास और झाड़ियां बढ़ी हुई हैं। कई जगह बच्चों के खेलने के उपकरण भी खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि पार्कों की नियमित सफाई और रखरखाव होना चाहिए। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को भी असुविधा होती है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से पार्कों में नियमित सफाई कराने, खराब उपकरणों की मरम्मत कराने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...