फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। कस्बे की मिठाइयां गली के पास कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर शनिवार सुबह पान मसाला और कोल्ड ड्रिंक की दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुबह पड़ोसी ऋषि वर्मा ने दुकान से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

आग पर काबू सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर कर्मियों ने करीब 40 ...