फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पंचालघाट गंगा तट पर शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी से गंगा जल भरने आए श्रद्धालुओं के समूह में शामिल दो कांवड़िये स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए गंगा में उतरे दो अन्य युवक भी डूबने लगे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी, नाविक और स्थानीय गोताखोरों की तत्परता से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश में पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पांचाल घाट पर गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ियों को बचायाघटनास्थल पर बचाव कार्य जनपद लखीमपुर खीरी से करीब 65 श्रद्धालुओं का समूह कांवड़ का जल भरने के लिए ...