Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट पुल की मरम्मत ने थामी रफ्तार, दो घंटे जाम में फंसे वाहन
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पांचालघाट पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पुल पर गाटर (जॉइंट) की मरम्मत के दौरान करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम चाचूपुर तक पहुंच गया, जहां वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इस दौरान एंबुलेंस, रोडवेज बसें, निजी वाहन और दोपहिया चालक घंटों जाम में फंसे रहे। तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रशासनिक अधिकारी भी जाम में फंस गए और काफी देर बाद अपने गंतव्य तक पहुंच सके। मरम्मत कार्य के चलते पुल पर एक ओर से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही थी। इससे दोनों तरफ वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। सुबह से शुरू हुई समस्या दोपहर तक बनी रही。
यातायात पर प्रभाव चाचूपुर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.