Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट पर फेंका जा रहा सड़ा आलू, बीमारी फैलने का खतरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले पांचालघाट पर इन दिनों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। कोल्ड स्टोरेज में खराब हो चुका आलू लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लाया जा रहा है और गंगा किनारे खुले में फेंका जा रहा है। घाट के आसपास जगह-जगह सड़े आलू के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं, जिनसे उठने वाली तेज दुर्गंध दूर-दूर तक फैल रही है। इसके चलते घाट की ओर जाने वाले लोगों को मजबूरन नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ रहा है। धार्मिक स्थल पर मंडराया बीमारियों का खतरा
धार्मिक स्थल पर मंडराया बीमारियों का खतरा वर्तमान में गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते पांचालघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान, पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.