फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली की पल्ला चौकी में तैनात दीवान रजनेश निवासी जसवंतनगर, इटावा बुधवार सुबह चौकी परिसर में बने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। सुबह करीब नौ बजे के बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथी पुलिस कर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो वह बेहोश पड़े थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने रजनेश को भर्ती करने के साथ रजिस्टर पर सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग दर्ज की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ लिया था या उनकी हालत किसी अन्य कारण से बिगड़ी। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ...