Farrukhabad Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक खाया, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद ।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण युवक की जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही थाने पर इस संबंध में कोई सूचना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.