फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया में रविवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की टीम ने भी जांच की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी फतेहगढ़ भेज दिया। बताया जा रहा पत्नी के मायके गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठा लिया

शव की पहचान मोहल्ला पलरिया निवासी 30 वर्षीय राजन राठौर का शव रविवार सुबह करीब 7:30 बजे घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर मृतक के भाई पंकज राठौर करीब 9:21 बजे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र दिया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संतोष कुमार, थाना प्रभारी धर्मे...