फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। बैरिस्टर बाबू बृजनंदन, पंडित जवाहरलाल नेहरू के अभिन्न मित्र थे और उन्होंने इंग्लैंड में साथ साथ लॉ की पढ़ाई की थी। बैरिस्टर बाबू के जन्म जयंती कार्यक्रम पर उनसे जुड़ी स्मृतियों को उकेरते हुये यह बात रेड क्रास संस्था के प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार ने कही। उन्होंने कहा कि बाबू बैरिस्टर एक महापुरुष से कम नहीं थे। जिन्होंने समाज और अन्य समाज के लिए अपनी निजी भूमि आवंटित की। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बैरिस्टर बाबू बृजनंदन ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। हम सभी को मिलकर फतेहगढ़ चौराहा या अन्य जगह पर उनकी प्रतिमा की स्थापना करनी चाहिए। न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने कहा कि सभी व्यक्तियों को बाबूजी को पढ़ने की जरूरत है। इस दौरान ब...