फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद ,संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों (सड़कों को छोड़कर) की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे 50 लाख रुपये एवं उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की विभागवार एवं परियोजनावार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति, पूर्णता की स्थिति तथा कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार ...