फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कोतवाली का निरीक्षण कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पररवी गई। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर ऑफिस, अपराध बुक व अन्य अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही शहर क्षेत्र में पुलिस बल की ड्यूटी एवं पीआरवी वाहनों को चेक किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया की जिसकी जहां पर ड्यूटी है वह वहीं पर रहेगा। रात में हर आने जाने वाले पर नजर रहेगी। कहीं कोई संदिग्ध लगे तो तुरंत जानकारी दी जाए। कहीं से कोई सूचना मिलती है तो पुलिस टीम तुरंत पहुंचे, इसमें देरी न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...