Farrukhabad Kannauj News: नाले में ढूंढ़े जा रहे मासूम का खेत में मिला शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के ढुइयां मोहल्ले से शनिवार दोपहर लापता हुए चार वर्षीय मासूम का शव रविवार सुबह घर से करीब 600 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता आकाश शाक्य ने बेटे रिवांश का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनका बेटा नाले में गिरकर मर गया है और वह अपने बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। दो घंटे तक क्षेत्राधिकारी पिता को समझाते रहे, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी जांच की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.