फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कंपिल के आंबेडकरनगर से भोगपुर जाने वाले मार्ग पर नाले की निकासी न होने से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ भरा होने से हादसे हो रहे हैं। हाल ही में कीचड़ में गिरकर काजी मोहल्ला निवासी शमशाद अली का कूल्हा टूट गया। उनका इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद महेश चन्द्र शाक्य के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर हाथों में पट्टिकाओ पर स्लोगन लिखे नारो को लहरा कर प्रदर्शन किया। समाधान दिवस में सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले का पानी खेतों में भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई ...