फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में नहर पट्टी पर शुक्रवार सुबह दौड़ लगा रहे कक्षा 11 के छात्र का मोबाइल बाइक सवार छीनकर भाग गए। लुधईया गांव निवासी अनुराग पाल शुक्रवार सुबह अपने साथी प्रत्यक्ष के साथ नहर पट्टी पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। अनुराग ने बताया कि उसने हाल ही में ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए 16 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले एंबुलेंस चालक रोहित और गांव के ही रंजीत पाल का मोबाइल भी बाइक सवार छीनकर ले गए थे। लगातार ऐसी घटनाएं होने से ग्रामीणों में चिंता है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामल...