Farrukhabad Kannauj News: नशा मुक्त अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने आम राहगीरों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए नशा विरोधी नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। रैली में डॉ. ललित यादव, डॉ. बीके सिंह, डॉ. अनुपम शाक्य, डॉ. गीता सिंह सेंगर, डॉ. अनुज यादव, डॉ. सौरभ यादव, डॉ. सुमित, डॉ. सौरभरानी दुबे, डॉ. दृष्टि कटियार, ओम नारायण सहित शिक्षक शामिल रहे। रैली के समापन पर विश्वविद्यालय के प्रमुख द्वार पर सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.