फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे में गुरुवार को भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मोहम्मदाबाद मार्ग स्थित एक मेरिज लॉन में होने वाले जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव महोत्सव के लिए इस्कॉन मंदिर मथुरा, कानपुर और दिल्ली से आए भक्तों ने नगर कीर्तन निकालकर नगरवासियों को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। नगर कीर्तन की शुरुआत मैरिज लॉन से हुई। भक्त मुख्य मार्ग से होते हुए कस्बे के विभिन्न हिस्सों से निकले और बाईपास मार्ग तक पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 'हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे' महामंत्र का सामूहिक उद्घोष किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: इस्कॉन मंदिर में चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव शुरू यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जन्माष्टमी के लिए रंग-बिर...