फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद में मंगलवार को किसान अनिल वर्मा के धान के खेत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत में अजगर देखकर किसान ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अजगर को देखने के लिए खेत के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अजगर को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान सभासद नितिन राजपूत भी मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वन दरोगा राकेश तिवारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Haridwar News: आनंदमयी आश्रम में निकला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा तफरी टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे कब्जे ...