Farrukhabad Kannauj News: धर्म के बिना राजनीति की कल्पना नहीं हो सकती
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांडेश्वरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में मानस विचार समिति के मानस सम्मेलन का शुभारंभ सूर्य पूजन के साथ किया गया। पहले दिन मानस मर्मज्ञ डॉ.रामबाबू पाठक ने कहा कि गोस्वाम तुलसीदास कृत रामचरित मानस ग्रंथ मानव जीवन में धर्म कर्म, अर्थ, मोक्ष की उपयोगिता पर आधारित है। धर्म के बिना राजनीति की कल्पना नही हो सकती। स्वामी लक्ष्मीनरायन ने कहा कि श्री रामचरित मानस परिवार समाज और राष्ट्र में व्यक्ति का चरित्र निर्माण करती है। सुरजीत पाठक, अपूर्व पाठक, नरेश दुबे, अखिलेश शुक्ला, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, अशोक शुक्ल, सदानंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.