फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद । बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने गुरुवार को आशा की मड़ैया क्षेत्र का निरीक्षण कर मौके पर उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्था, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में मरीजों की जांच, उपचार और दवा वितरण की व्यवस्था देखी तथा स्वास्थ्य टीम को बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आशा की मड़ैया में 69 मरीजों की जांच की गई। इनमें त्वचा संबंधी बीमारी के 40 मरीज, बुखार के 13, जोड़ों के दर्द के 10, मधुमेह के तीन और उच्च रक्तचाप के तीन मरीज शामिल रहे। तौफीक ...