फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कंपिल स्टेशन स्थित रेलवे समपार संख्या-189 सी पर आईएसडी कार्य के चलते दो रात वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे की ओर से पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर यातायात डायवर्ट करने और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है। रेलवे के सीसेई/रेलपथ फतेहगढ़ जहीर अहमद खान ने बताया समपार संख्या 189 सी, मध्य किमी 176/7-8 पर दो-तीन सितंबर और तीन-चार सितंबर की रात आईएसडी कार्य कराया जाएगा। दोनों रात रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक समपार से किसी भी रोड वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। कार्य के दौरान सड़क यातायात बाधित रहेगा। रेलवे ने यातायात को सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। कंपिल जाने वाले हल्के वाहन नहर रोड से एलएचएस संख्या-186 होते हुए सोतेप...