फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से 10 दिन पहले लापता हुई दो बच्चों की मां थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमी के साथ मिली। प्रेमी जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया गया है। सूचना मिलने पर शमसाबाद पुलिस ने दोनों को थाने पहुंचाया। महिला का पति और प्रेमी के परिजन भी थाने पहुंच गए, लेकिन महिला ने पति के साथ जाने से साफ इनकार करते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला की गुमशुदगी बेवर थाने में दर्ज है, इसलिए शमसाबाद पुलिस ने तत्काल वहां की पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि बेवर पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। संबंधित थाना पुलिस के आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...