फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। नंदसा में गांव में घर के बाहर लगे मकड़ेरो को इधर-उधर फैलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए l कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले l मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए l एक पक्ष से भूदेव तथा उसका भाई सोनू वहीं दूसरे पक्ष से अजय उसका भाई रमाकांत एवं चंद्रकांत घायल हो गए l दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्रार्थना पत्र दिया है l एक पक्ष से भूदेव ने चार लोगों तथा दूसरे पक्ष से अजय ने तीन लोगों के विरुद्ध थाने में प्रार्थना पत्र दिया है l थाना पुलिस घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच कर रही है । यह भी पढ़ें- Unnao News: पर्व पर कहासुनी के बाद कई जगह मारपीट, 6 लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...