फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा, भव्यता और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों व अस्पतालों में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने पौधरोपण, पौधरोपण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूर्ण भव्यता, गरिमा एवं सम्मान के साथ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सुबह जेएनवी रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरक्ति ऊर्जा स्रोत कैलाश सिंह राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, व...