फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। देवरामपुर क्रॉसिंग पर शुक्रवार को क्रॉसिंग बंद होने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे। क्रॉसिंग खुलने के बाद वाहन चालकों में आगे निकलने की होड़ मच गई और कई वाहन रॉन्ग साइड से निकलने लगे। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया। देवरामपुर क्रॉसिंग शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। ट्रेन गुजरने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने पर कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है। क्रॉसिंग खुलने के बाद सभी वाहन एक साथ निकलने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान कुछ वाहन चालक ...