Farrukhabad Kannauj News: दुल्हन सी सजीं सुहागिनें, चांद निकलते ही की पूजा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पति की लंबी उम्र की कामना, हाथों में रची मेहंदी, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और लाल चुनरी में सजी सुहागिनें। मौका था करवा चौथ का। गुरुवार को जनपद में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना लेकर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा की और कथा सुनकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात में चांद निकलते ही आसमान में आतिशबाजी शुरू हो गई। कई जगह पटाखों की आवाज से माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखा। इसके बाद पति के हाथो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.