फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।दुकान में घुसकर मारपीट की गयी और दवा बिक्री के रुपये लूट लिये गये। 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। फतेहगढ़ के सिविल लाइन तिर्वा कोठी निवासी अमित यादव ने मोहल्ले के ही संजय पाठक समेत छह नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके साथ बल प्रयोग कर दुकान में घुसकर झगड़ा किया, मारपीट की। सोने की चेन तथा दवा बिक्री के 17 हजार रुपये लूट लिये और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों को देखते हुये जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...