फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता।भैंस खरीदने कंपिल आए कासगंज के एक पशुपालक को बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने पंचर की दुकान तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि मंदिर के पास ले जाकर उसे उतारने के बाद उसकी जेब कटी मिली और उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक दोनों युवक बाइक से फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी राजेंद्र यादव मंगलवार को दो साथियों के साथ भैंस खरीदने कंपिल आए थे। करीब 11 बजे कंपिल बाईपास के पास उनकी बाइक पंचर हो गई। साथी बाइक लेकर पंचर बनवाने चले गए, जबकि राजेंद्र पैदल दुकान की ओर जाने लगे। इसी दौरान बाइक सवार द...